तिरछाखेत महर्षि विद्या मंदिर वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समा

ख़बर शेयर करें
  • सांसद अजय भट्ट ने बास्केटबॉल कोट के लिए पाँच लाख की घोषणा किप

भवाली। नगर के तिरछाखेत महर्षि विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहे। अतिथि का नन्हे मुन्ने बच्चों ने दीप प्रज्वलन, गुरु वंदना, सरस्वती वंदना से स्वागत किया गया। इसके बाद पर्यावरण बचाओ थीम पर नृत्य किया गया। बिहू नृत्य, वाटिका के जरिये मुझे मेरा स्कूल बहुत पसंद है पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। दीप दान महान को लेकर नाटक प्रस्तुत किया गया। पंजाबी लोक नृत्य, कुमाऊँ लोक नृत्य ने समा बांधा। इसके अलावा प्रधानाचार्या साधना जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के देश के भविष्य हैं, इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने को कहा। जिससे वह आदर्श नागरिक बन सके। कहा बच्चों के बास्केटबॉल कोर्ट बनाने के लिए पाँच लाख विद्यालय को दिए है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। प्रधानचार्य ने सांसद अजय भट्ट प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्य, कुमाऊँ सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल, प्रधानाचार्या साधना जोशी, कोतवाल प्रकाश मेहरा, पूर्व दर्जाधारी खष्टी बिष्ट, कैलाश सुयाल, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, तरुण जोशी, सचिन गुप्ता, शिवांशु जोशी, हेम आर्या, शुभम कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, वर्षा, प्रधान रजनी देवी, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार, सुशील कुमार, खजान चन्द्र भट्ट, मनोज जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page