महर्षि विद्या मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा

ख़बर शेयर करें

भवाली। महर्षि विद्या मन्दिर तिरछाखेत में शनिवार को बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने फैसी ड्रेस, कविता पाहन तथा एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदशन किया। निर्णायक की भूमिका में समाजसेवी खष्टी बिष्ट , व ज्योति शाह ने बच्चों व विद्यालय की बहुत सराहना की। वार्षिक गतिविधियों में स्थान प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। एकल नृत्य में बच्चों ने वेस्ट्रन कंन्टेमारेरी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य तथा कुमाऊंनी व फ्री स्टाइल शैली में मनमोहक प्रस्तुतीयाँ दी।
प्रधानाचार्या साधना जोशी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा की महर्ष विद्या मन्दिर विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान धनी दुमका, तुलसी बिष्ट, विद्यालय कर्मी शिक्षिकाएं अभिभावक रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page