मुख्यमंत्री को भाया कैंची धाम, देश के लिए मांगी मन्नत

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को नैनीताल पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैची मंदिर में नीब करौली महाराज के दर्शन किए। आधा घन्टा मंदिर में रहकर देश समाज की सुख समृद्धि के लिए प्राथना की। बाबा की शिला में ध्यान लगाकर माथा टेका। वही चम्पावत उपचुनाव में विजय होने के लिए बाबा से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी पुष्कर सिंह धामी ने कैची आकर बाबा का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वह मुख्यमंत्री बने। अब बाबा का उपचुनाव के लिए फिर आशीर्वाद लिया है।


मंदिर समिति पदाधिकारियों व भाजपा मंडल ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी, प्रदीप साह भयु ने मुख्यमंत्री को मंदिर की दिनचर्या बताकर 15 जून स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैची धाम पहुँचकर आनंद की अनुभूति होती है। 15 जून को स्थापना दिवस भव्य होगा। सरकार जिला प्रशासन स्थापना दिवस के लिए तैयारियां बेहतर करेगा। भक्तो को परेशानी ना हो इसके लिए बेहतर तैयारियां की जाए। इसके अलावा लोगो ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपे।
इस दौरान वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रकाश आर्य आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page