मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ, शहरवासियों को मिली नई सौगात

ख़बर शेयर करें

अब हल्द्वानी में दौड़ेगी सिटी बस — सीएम धामी बोले, सस्ती-सुरक्षित परिवहन सुविधा से बदलेगा शहर का चेहरा

हल्द्वानी, 14 अक्टूबर 2025, सू.वि.।

हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), राम सिंह केड़ा (भीमताल),भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page