मुख्यमंत्री ने लोहाघाट को दी कार पार्किंग की सौगात

ख़बर शेयर करें

लोहाघाट नगर में कार पार्किंग की समस्या को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के लोहाघाट नगर के गैस गोदाम में 2 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाली मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर लोहाघाट नगर की जनता को कार पार्किंग का शानदार तोहफा दिया वही लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने समस्त नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा नगर की कार पार्किंग की समस्या को उनके द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा गया था जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर वासियों को कार पार्किंग का तोहफा दिया है वर्मा ने कहा जल्द नगर के गैस गोदाम की बिल्डिंग को तोड़कर इसमें 2 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाली मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा वर्मा ने बताया नगर में एक कार पार्किंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है नए वर्ष में यह पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी जिसे नगर की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा वर्मा ने बताया दूसरी कार पार्किंग का आज मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कर दिया है जिसके लिए हम सब लोहाघाट नगर वासी मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page