भीमताल में मुख्यमंत्री धामी ने किया ग्राफिक एरा के नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

रिपोर्ट नीरज कुमार

भीमताल/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इसे उत्तराखंड का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम बताया और बेहतर पैकेज प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और युवा सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने शिक्षा के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह पूरे उत्तराखंड और देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 26 देशों के छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं तथा संस्थापक डॉ. कमल घनसाला द्वारा 100 बेड का अस्पताल भी स्थापित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
धामी ने युवाओं से नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के कारण पिछले साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार और बिना नकल के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें सफलता की सीढ़ी मानकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page