छोटा कैलाश मंदिर समिति अध्यक्ष व कैलाश कर्नाटक बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

विकासखंड भीमताल के अन्तर्गत प्रसिद्ध भोलेनाथ की आस्था स्थल के मन्दिर समिती अध्यक्ष गुमान सिंह सम्मल 55 वर्ष कर्नाटक बाबा 70 वर्ष के निधन पर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट सहित विकास खण्ड छेत्र वासियों ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पैतृक निवास पर अंतिम सास ली। हैड़ाखान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रमुख ने कहा गुमान सिंह सम्मल ने अपने अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान छोटा कैलाश में अनेक कार्य किए व निर्माण कार्यों को कराने में सहयोग किया। उन्होने पूरी ईमानदारी से छोटा कैलाश मन्दिर में अपनी सेवा दी उनका जाना मेरे साथ साथ पूरे छेत्र के लिए बड़ी क्षति है। शोक व्यक्त करने वालो में ग्राम प्रधान हैड़ाखान मुन्नी पलड़िया , इंद्रा देवी,ललित मोहन, इंदर मेहता, तारा पलड़िया, कमलेश, हेमा आर्य,राधा कुल्याल, लता पलड़िया, लक्ष्मण गंगोला,जया बोहरा, मोहन बबियाडी,बीडीसी यशपाल, प्रकाश चंद्र, विशन मेहता, संगीता बेलवाल,नंदन सिंह,दीवान सिंह सम्मल, नवीन पलड़िया,प्रेम मेहरा, धर्मेन्द्र शर्मा, ईश्वरी दत्त, मनोहर पलड़िया, दुर्गा दत्त, भरत सम्मल, रघुवर सिंह, यसपाल सिंह, मोहन सिंह, वसंत बेलवाल तुला सिंह, मनोज, कमल,नवीन क्वीरा, आदि ने दुःख वयक्त किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page