64 किमी दौड़ में चमोली के पूर्व सैनिक कलाम सिंह बिष्ट रहे प्रथम

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रकृति बचाएं, पेड़ लगाएं” के संदेश के साथ रविवार को चौखंबा कैंप, धुनीखाल से पहली बार नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। रनग्रीन फाउंडेशन और आरोही संस्थान के सहयोग से आयोजित अल्ट्रा मैराथन में गढ़वाल के चमोली निवासी पूर्व सैनिक कलाम सिंह बिष्ट ने 64 किमी की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रचा।आयोजन का उद्देश्य खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाना रहा। भवाली के पर्वतीय क्षेत्र में आयोजित दौड़ में प्रतिभागियों ने कठिन पहाड़ी रास्तों पर अपनी सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। दौड़ में 64, 52, 30 और 12 किमी की विभिन्न श्रेणियां रखी गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  स्काउट गाइड प्रशिक्षण से निखरेंगे शिक्षक, बच्चों में विकसित होगी सेवा भावना

श्रेणीवार परिणाम

64 किमी में कलाम सिंह बिष्ट प्रथम, अमित कौशिक द्वितीय और अंगद सिंह तृतीय रहे। 52 किमी में प्रत्युष बिष्ट ने पहला, अरुण कुमार यादव ने दूसरा और शिवम सिंघल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30 किमी में ओम दर्शन प्रथम, गोपाल द्वितीय और प्रदीप भंगारी तृतीय रहे। वहीं 12 किमी में संयुक्ता कला प्रथम, अंजलि द्वितीय और मधु तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजकों ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और प्राकृतिक क्षेत्रों को स्वच्छ रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। आयोजन के माध्यम से लोगों से “प्रकृति बचाएं, पेड़ लगाएं” संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page