नैनीताल भवाली में वन विभाग के लिए चुनौती बनी वनाग्नि

ख़बर शेयर करें

-अल्मोड़ा भवाली हाइवे में वाहन चालको के लिए आग बनी मुसीबत

भवाली। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन वन महकमा तमाम कोशिशों के बाद भी वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान के साथ वन्य संपदा भी जलकर राख हो रही है।
अब वनाग्नि का मामला रामगढ़ के कुलेटि, निगलाट, घोड़ाखाल से सामने आया है। यहां देर रात से जंगल आग से धधक उठे। कुछ ही देर में आग विकाराल हो गई और तेजी से आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटों को बढ़ता देख ग्रामीण आगे आए। किसी तरह ग्रामीणों ने आग को आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ने से रोका, लेकिन वनाग्नि पर नियंत्रण नहीं किया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वनाग्नि की सूचना वन विभाग को दी। अल्मोड़ा भवाली नेशनल हाइवे में जंगल से पत्थर पेड़ गिरते रहे। जिससे यात्रियों वाहन चालकों की रफ्तार थम गई। रातभर जंगल आग से धधकते रहे। शुक्रवार दिन भर क्षेत्र आग से घिरा रहा। आग से जंगल में चारों ओर धुंआ फैल गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को धुएं से भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी


वनाग्नि से निपटने की पूरी तैयारी है। विभाग के कर्मियों समेत फायर वॉचरों की तैनाती की गई है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

विजय मेलकानी, वन क्षेत्राधिकारी भवाली

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page