परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान में 69 वाहनों के चालान 3 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा चैकिंग अभियान में 69 वाहनों के चालान किये और टैक्सी , ऑटो व बाइक सहित 03 वाहन को सीज किया ।
सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंदर संगवान, परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अपराजिता पांडे परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार, श्री गिरीश कांडपाल ,श्री नंदन रावत के द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल, कालादूंगी, कुसुमखेड़ा, नगर निगम-नवाबीरोड आदि मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें मोटरसाइकिल, कार,‌ टैक्सी ,मैक्सी, भार वाहन , बस, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनों की चैकिंग करते हुए परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, टैक्स, ओवरलोडिंग, फिटनेस, नो पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग , निर्धारित वर्दी न पहनना आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक श्री चंदन सुपयाल, श्री अनिल कार्की, श्रीचंदन ढैला, श्री अरविंद हयांकि, श्री गोधन सिंह, श्री मो०दानिश प्रवर्तन चालक ,श्रीमहेंद्र कुमार, श्री सूर्य प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

डॉ गुरदेव सिंह,
संभागीय परिवहन अधिकारी
(प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा)
हल्द्वानी संभाग

दिनांक 03जुलाई, 2025

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page