अजय भट्ट के सवाल पर केंद्र का जवाब: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में छात्राओं का बढ़ा नामांकन

ख़बर शेयर करें

अजय भट्ट के सवाल पर केंद्र का जवाब: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में छात्राओं का बढ़ा नामांकन

नई दिल्ली : नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा लोकसभा में पूछे गए तारांकिक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
सरकार ने बताया कि पीएम-उषा (PM-USHA) योजना के माध्यम से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को सशक्त किया जा रहा है। साथ ही छात्रवृत्ति, शुल्क में रियायत, महिला अध्ययन केंद्र, एआईसीटीई की विभिन्न छात्रवृत्तियां और एसटीईएम शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं। बजट 2026-27 में प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास स्थापित करने की भी घोषणा की गई है।
जवाब के अनुसार, उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में छात्राओं का नामांकन वर्ष 2021-22 के 2.82 लाख से बढ़कर 2023-24 में 3.24 लाख हो गया है। वहीं महिलाओं का सकल नामांकन अनुपात (GER) 43.7 से बढ़कर 51.7 पहुंच गया, जो राष्ट्रीय औसत 31.2 से काफी अधिक है।
केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के प्रचार-प्रसार हेतु किसी एनजीओ को सोशल मीडिया अभियान का कार्य नहीं सौंपा गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page