आम जनता के हितों को समर्पित है केंद्र सरकार का बजट : आदित्य बोहरा
भवाली।
भवाली। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भवाली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य बोहरा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बजट को आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया जनकल्याणकारी बजट बताया।
आदित्य बोहरा ने कहा कि यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा और महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। साथ ही किसानों के लिए की गई घोषणाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को और सशक्त बनाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

