भारत की टी-20 विश्व कप जीत पर नैनीताल भवाली भीमताल में जश्न, हुई आतिशबाजी

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारत द्वारा टी 20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने पर भवाली क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रनों से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में 255 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने टी 20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भवाली में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कई जगहों पर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि भारतीय टीम की इस शानदार जीत से पूरे देश में गर्व और खुशी का माहौल है। भवाली में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page