वॉलीबॉल प्रतियोगिता कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने टीवी सेनेटोरियम में मरीजों को फल और जूस का वितरण किया। साथ ही पालिका मैदान में युवाओं को फिट रहने के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। युवाओं को शरीर के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही वॉलीबॉल नेट युवाओं को खेलने के लिए दिए।
मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती ने बताया कि वर्तमान में युवा गलत दिशा की ओर भटक कर अपना जीवन दाव में लगा रहे हैं। युवाओं को खेल कूद कर देश के प्रति जागरूक रहकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, जुगल मठपाल प्रकाश आर्य, पवन भाकुनी,कंचन शाह, प्रगति जैन, वर्षा, हरीश आर्य, संजय बर्गली, भावेश जोशी, सोभन सिंह जैड़ा, आदि कार्यकर्ता रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page