भवाली एरो इंस्टीट्यूट में मनाया शिक्षक दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ रोड़ स्थित एरो इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति डा. एस राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। प्रबंधक हितेश साह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। संचालिका रिया अधिकारी ने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान दिया। प्रबंधक हितेश साह ने छात्र छात्राओं से गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने को कहा। , छात्रा कसक आर्य ने पहाड़ को ठंडो पानी, सुनो कसी मिठी बानि गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। छात्राओं ने भी एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किये।इस दौरान प्रबंधक हितेश साह, रिया अधिकारी, पुष्पा बिष्ट, क्षितिज कुमार, अनुष्का आर्य, नेहा आर्य, कसक आर्य
आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page