ग्राफिक एरा में मनाया गया शक्तीउत्सव,देवी माता का लिया आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने नवरात्री के पावन अवसर पर शक्तीउत्सव मना कर प्रागण में देवी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। एक मनमोहक व शक्तिमय प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने देवी के नौ एक दूसरे के पूरक, अवतार प्रस्तुत किया और दुर्गा माँ द्वारा महिषासुर के वध का चित्रण किया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई और फिर दुर्गा वंदना की प्रस्तुति हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के 75साल बाद नगदलगाँव पहुंचेगी सड़कमंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ

इस अवसर पर एक कला प्रदर्शनी भी हुई जिसमें छात्रों ने देवी माँ के विभिन्न स्वरूप पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया कैंपस निदेशक ने छात्रों द्वारा बनाये चित्रों का अवलोकन किया और छात्रों की भागीदारी की प्रशंशा करी। चित्रकला प्रतियोगिता में काव्याजलि प्रथम स्थान पर नेहा द्वितीय, राहुल व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ० संतोषी सेनगुप्ता डॉ० निधि भट्ट, सुरभि सक्सेना एवं अभिजीत भाकुनी रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page