भवाली में संविधान दिवस मनाया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भवाली। अंबेडकर वार्ड भौनियाधार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सभासद मोहन आजाद के आवास पर में ,पी सी सी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में सभा का आयोजन कर बड़े धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नागरिक, एन सी मासाब एवं स्वतंत्रता आंदोलन परिवार से धनी दुमका ,एवं वरिष्ठ नागरिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए वरिष्ठ नागरिक एन सी जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, महिला नगर अध्यक्ष जानकी आर्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधानहै। इस संविधान ने हमें अपने अधिकारों और कर्तव्य के प्रति सचेत किया। और हमें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का एहसास दिलाता है। सभा में वक्ताओं ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान और सबसे बेहतरीन संविधान है। इसी संविधान से देश के सारे कानून चलतेहैं।सभा को संबोधित करते हुए खष्टी बिष्ट ने कहा कि इस संविधान को बनने 2 साल 11 महीना 18 दिन का वक्त लगा था। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व अध्यापक‌ ,एनसी जोशी, मोहन आजाद, शेर सिंह बिष्ट, धनी दुमका जानकी आर्या ,जया कपिल,सुमन आर्य,माया पंत, अनीता, कृष्णा, सचिन मोहित,मीना,नितिन कुमार , चंद्रकला, चम्पा देवी, नंदी पुष्पा देवी, प्रभादेवी हेमा देवी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page