डाकघर के दो कर्मियों को रश्वित लेते रंगे हाथ पकड़ा

ख़बर शेयर करें

देहरादून से आई सीबीआई टीम ने डीडीहाट में मंगलवार को डाकघर के दो कर्मियों को रश्वित लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि आरोपी एक व्यक्ति से सरकारी योजना की सब्सिडी का लाभ देने के एवज में रश्वित मांग रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

पुलिस के मुताबिक डीडीहाट तहसील निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों सीबीआई में शिकायत दी। पीड़ित का कहना था कि जिला उद्योग केंद्र की एक योजना के तहत छह लाख का ऋण लिया। योजना के तहत उन्हें दो लाख 10 हजार रुपये सब्सिडी मिलनी थी। आरोप है कि उक्त सब्सिडी का लाभ देने के एवज में डाकघर में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत शशांक सिंह राठौर और एक अन्य कर्मचारी ने रिश्वत मांगी थी। डीडीहाट के थानाध्यक्ष हरीश सिंह कोरंगा ने बुधवार को बताया कि देहरादून से बीते मंगलवार को सीबीआई की एक टीम डीडीहाट पहुंची। टीम ने दोनों कर्मचारियों को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई के डीआईजी मनीष वी. श्रुति ने डाक विभाग में सब्सिडी भुगतान की रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में कार्रवाई की पुष्टि की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page