एक किलो चरस के साथ व्यक्ति को पकड़ा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों पर वार लगातार जारी है। मुक्तेश्वर पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल थाना प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में डॉ० जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में कमित जोशी के नेतृत्व में 31/01/2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त के विरूद्द मुकदमा एफआईआर न० 3/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

अभियुक्त द्वारा स्वयं चरस तैयार कर हल्द्वानी बेचने हेतु ले जा रहा था, पुलिस की चैकिंग में गिरफ्तार हो गया। गिरप्तार देव सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी- सुंदरखाल मुक्तेश्वर उम्र-44 वर्ष है। उसके पास से 01 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली, कांस्टेबल बृजेश नयाल, कांस्टेबल जीवन नाथ, कांस्टेबल गुरजंट सिंह शामिल थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page