भवाली कोतवाली में मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। ओडाखान क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित हितेश चन्द्र पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम दाड़िमा, पोस्ट नथुवाखान ने कोतवाली भवाली में तहरीर देकर दो व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर के अनुसार, दिनांक 9 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे ओडाखान में नवीन चन्द्र (पुत्र बृजमोहन) एवं सौरभ कुमार (पुत्र भुवन), दोनों निवासी ग्राम दाड़िमा, पोस्ट नथुवाखान ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उसे गंभीर चोटें आई हैं और भविष्य में जान-माल का खतरा बना हुआ है। मामले की सूचना चौकी रामगढ़ में दी गई, चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page