भवाली थाने में महिला ने दी धमकी व अभद्र भाषा करने पर दी तहरीर
भवाली। नगर के श्यामखेत निवासी एक महिला ने कोतवाली भवाली में गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि वह वर्तमान में श्यामखेत, भवाली में रह रही है और पिछले दो वर्षों से अभिषेक वर्मा के साथ रह रही है। अभिषेक वर्मा का अपने परिजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसकी जानकारी उनके परिवार के सभी सदस्यों को है।
महिला का आरोप है कि 3 नवंबर 2025 की रात लगभग 10:42 बजे अभिषेक वर्मा के मोबाइल पर उनके चाचा मयंक वर्मा पुत्र रामऔतार वर्मा, निवासी मोहल्ला खालसा, काशीपुर (उधमसिंह नगर) का फोन आया। बातचीत के दौरान मयंक वर्मा ने महिला के साथ धर्म को लेकर अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर धमकियां और अधिक गंभीर हो गईं।
पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह और अभिषेक वर्मा दोनों श्यामखेत, भवाली में ही रह रहे थे। इस संबंध में पीड़िता ने 4 नवंबर 2025 को भी थाने में शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था। 22 जनवरी 2026 को पुनः कोतवाली भवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

