पूर्व विधायक व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

सरकारी काम में बाधा और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया है। 17 अप्रैल को पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया था और मीटर भी तोड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला रामनगर के अवर अभियंता चंद्रलाल ने तहरीर दी। बताया कि 17 अप्रैल की शाम रामनगर के शिवलालपुर चुंगी क्षेत्र में सिंगल पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। सूचना पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रावत और उनके समर्थकों मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हंगामा किया। कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और मारपीट की। पांच स्मार्ट मीटरों को जबरन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। आरोप है कि घटनास्थल से ड्रिल मशीन और उसकी दो बैटरियां भी गायब हो गई हैं। एसएसआई यूनुस ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page