ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद की पुत्र बधू और प्रमुख पुरोला निशिता शाह की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ थाना पुरोला में विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके बाद पुरोला प्रमुख निशिता शाह एक बार फिर संकट में घिर गई हैं। बता दें कि त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के मामले में ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद से ही निशिता शाह विवादों के घेरे में चल रही हैं। मामले को लेकर प्रमुख बनने के कुछ दिन बाद ही कोर्ट ने पुरोला प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुरोला प्रमुख के विरुद्ध थाना पुरोला में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page