भवाली के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

भवाली। अल्मोड़ा से नैनीताल आ रहे एक युवक की बाइक को भवाली से करीब एक किलोमीटर पहले पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की बहन घायल हो गई, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मल्लीताल निवासी सागर मलारा पुत्र धन सिंह ने कोतवाली भवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाइक से अल्मोड़ा से नैनीताल की ओर आ रहे थे। भवाली से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार संख्या UP32PZ6700 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
बताया कि हादसे में उनकी बहन सड़क किनारे जा गिरी और उसे चोटें आईं, जबकि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। आरोप है कि जब उन्होंने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की तो कार सवार लोगों ने गाली-गलौज की। कार में मौजूद एक महिला ने भी अभद्र व्यवहार किया। जब उन्हें थाने चलने को कहा गया तो वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़ित ने वाहन संख्या के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page