खाई में गिरी कार जवान की मौत, काठगोदाम में थे तैनात

ख़बर शेयर करें

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे (एनएच-9) पर बाराकोट में शुक्रवार को एक कार 250 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार स्वामी सीआरपीएफ जवान और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि जवान की पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। और दरवाजा बंद होने से अंदर फंसे जवान का बुरी तरह जला शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

जिला आपदा नियंत्रण केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पौने एक बजे मरोड़ाखान से दो किमी आगे बंतोली गांव के पास एक टाटा पंच कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। खाई में गिरने के बाद कार में धमाके के साथ आग लग गई। सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई कार स्वामी 34 वर्षीय सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार पुत्र क्षीम राम निवासी ननकोड़ा कनालीछीना जलती कार में फंस गए और अंदर से उनका जला शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

कार 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मी राम निवासी अतेड़ा चर्मा डीडीहाट चला रहे थेे। राजेंद्र कार से बाहर छिटक गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। कार सवार आईटीबीपी जवान बलदेव की पत्नी 31 वर्षीय नीतू देवी, उनकी आठ वर्षीय बेटी अक्षिता और पांच वर्षीय बेटे आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों कार से बाहर छिटक गए थे। एसपी रेखा यादव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बलदेव सीआरपीएफ काठगोदाम में तैनात थे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page