निगलाट के पास खाई में गिरी कार

ख़बर शेयर करें
  • कैंची धाम दर्शन करने के लिए आये थे पर्यटक

भवाली। कैंची धाम दर्शन के लिए आगरा से आए पर्यटकों की कार बुधवार देर रात 2 बजे निगलाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 2 बजे आगरा से कैंची धाम दर्शन के लिए आ रहे पर्यटकों की कार निगलाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि हादसे में अजीत चौहान (36) निवासी आगरा और अनूप कुमार (47) निवासी आगरा को चोटें आई थीं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि हादसे में दो को चोटें लगी और सभी लोग सुरक्षित हैं, बड़ा हादसा होने से टल गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page