सेनिटोरियम रातिघाट बाईपास चौरसा में गिरी कार

ख़बर शेयर करें

भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट बाईपास मार्ग में मंगलवार की दोपहर दिल्ली से खैरना की तरफ आ रही एक कार जैसे ही चौरसा के पास पहुँची तो अचानक अनियंत्रित हो कर सकड किनारे खेतों में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खेतो में लगे पेड़ो में टकराने के बाद गहरी खाई में जाने से बाल बाल बच गई। वही वहान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहान में सवार लोगो के बीच चीख पुकार मच गई। वही लोगो की चीख पुकार सुन आसपास के लोगो मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद वहान में सवार लोगो को बाहर निकाला गया। जिसमें वहान में सवार शिवराज पुत्र राजेश उम्र 22 वर्ष तथा सुलभ पुत्र सुभमदीन उम्र 22 वर्ष निवासी गाजियाबाद को मामूली चोटे आयी। जिनको उपचार के लिए समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी लाया गया। जहाँ उनका प्रथामिक उपचार किया गया।
कैची धाम में लगातार भारी जाम के चलते भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाइपास मार्ग स्वीकृत है। जिसमे अभी कार्य शुरू होना है। कैची धाम में जाम के चलते लगातार वहान इस मार्ग से आवाजाही कर रहे है। जिसमे लगातार वहान चालक जान जोखिम में डाल कर आवाजाही कर रहे है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page