ज्योलीकोट के पास खाई में गिरा कैंटर

ख़बर शेयर करें

ज्योलीकोट के समीप पहाड़ को ईंट ले जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक सकुशल बाख गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

नैनीताल में ज्योलीकोट हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी के समीप बनी छोटी पुलिया पर हल्द्वानी से पहाड़ की ओर ईंट लेकर जा रहा कैंटर संख्या यूके 04 सी.सी.0152 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बीती रात्रि लगभग ग्यारह बजे, केन्त्र अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

दुर्घटना में चालक सकुशल बच गया। वाहन में चालक के अलावा कोई नहीं था। कैंटर गिरने का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। चालक के घटनास्थल से चले जाने के कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ज्युलिकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारियां जुटाई

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page