कैंची धाम आकर मिलती है मन को शांति, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने कैंची धाम पहुँचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल अक्की ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने बाबा की शिला के पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मन्दिर समिति ने मन्दिर की दिनचर्या विधानसभा अध्यक्ष को बताई। उन्होंने कहा कि कैची धाम आकर मन को शांति मिलती है। यहां की हवा में ही बाबा का आशीर्वाद है। कहा कि वर्तमान में हजारों की संख्या में लोग बाबा के दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं। कहा श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए और कार्य करने की जरूरत है, जिससे लोग परेशान ना हो। इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल अक्की, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, भुवन तिवारी, प्रशान्त जोशी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page