भवाली में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, 47 सौ रुपये के किए चालान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और भंडारण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पालिका टीम ने कुल 4700 रुपये के चालान किए। अभियान के तहत क्षेत्र में व्यापारियों में परत अपनी मची रही। इस दौरान व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए जागरूक भी किया गया।
नगर पालिका ईओ सुधीर कुमार ने बताया कि एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026 के तहत ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक सुनिश्चित कराई जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पालिका ने नगरवासियों और व्यापारियों से स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त भवाली बनाने में सहयोग की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page