जेई ने नही उठाया फोन, मंत्री ने जेई से मांगा स्पष्टीकरण

ख़बर शेयर करें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में शिरकत की। शिविर में लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने और समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने जेई से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

शनिवार को हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस दौरान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने शौचालय, पेयजल, पशुपालन, कृषि, विद्युतीकरण, चिकित्सा, बाल विकास विभाग सहित कई विभागों से संबंधित शिकायतें रखीं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। लोगों ने क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या पानी न मिल पाने की बताई। बताया कि जल संस्थान के अधिकारी लोगों का फोन भी नहीं उठाते हैं। इस मंत्री ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल का वितरण किया गया। प्रसूता महिलाओं को महालक्ष्मी किट के साथ विभिन्न विभागों के स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page