सोशल मीडिया में अभद्र वीडियो वायरल करने पर पुलिस से की काईवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्यामखेत के ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर वायरल करने पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण ने पुलिस को ज्ञापन सौप कहा है कि कुछ दिन पूर्व श्यामखेत की एक सोसायटी में रात के समय बोरिंग की जा रही थी। वही एक व्यक्ति द्वारा पेट्रोल डालकर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया गया था। कहा ग्रामीणों के रोकने पर व्यक्ति गाली गलौज करने लगा था। व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र भाषा का प्रयोग कर वायरल किया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page