20 मई को दवा व्यापार बंद रखने का आह्वान

ख़बर शेयर करें

भवाली। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की ओर से दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में 20 मई 2026 को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में कैमिस्ट एसोसिएशन नैनीताल ने जिले के सभी दवा व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन दवा व्यापार और अत्यधिक छूट की व्यवस्था से पारंपरिक दवा कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों के सामने भविष्य में आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार से जुड़े सभी कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने सभी केमिस्ट बंधुओं से स्वेच्छा से 20 मई को एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर राष्ट्रीय संस्था के आंदोलन को समर्थन देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि व्यापार क त रखने के लिए सभी व्यापारियों की एकजुटता आवश्यक है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page