भवाली। नैनीताल, भवाली, भीमताल, रामगढ़ के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए थे, कि शासन की मंशा के अनुरूप पी०डी०एस० कैलेडर के अनुसार माह की अन्तिम तिथि से पूर्व सभी योजनाओं का खाद्यान्न गोदाम से उठाया जाए। माह की पहली तारीख से राशन कार्ड धारकों को वितरित किया जाए। पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अब तक गोदाम से 5 विकेताओं ने जनवरी 2024 का उठान किया है। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर 1 जनवरी से अपनी विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जा रहा है।
उन्होंने सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया है, जिसने अभी तक खाद्यान्न उठान नही किया है, वह गोदाम में उपस्थित होकर खाद्यान्न उठान कर ले। उन्होंने कहा कि जनहित में रविवार के दिन भी गोदाम राशन वितरण हेतु खोला गया था। कहा कही से भी के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न प्राप्त न होने की शिकायतें प्राप्त होंगी तो इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित सस्ता गल्ला कर्मी की होगी। जिला पूर्ति अधिकारी को आख्या प्रेषित कर दी जायेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विक्रेता की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

