भवाली। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीब करौरी महाराज के दर्शन किये। विधायक सरिता आर्या, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया। मंदिर समिति ने उन्हें बाबा के दर्शन कराए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा की शिला के दर्शन किये। उन्होंने मन्दिर समिति से दिनचर्या जानी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कैंची धाम में विश्व के लोग पहुँच रहे हैं। बाबा की कृपा हर किसी पर है। उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाली के लिए बाबा से प्राथना की। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, गिरीश तिवारी, बबलु उप्रेती आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

