भवाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कैबिनेट मंत्री ने किया पौधारोपण

ख़बर शेयर करें

लेक्चरर के आठ सौ ग्यारह पदों पर जल्द होगी भर्ती, कैबिनेट मंत्री

  • भवाली राजकीय इंटर कालेज में किया पौंधा रोपण
  • भवाली में बनेगी स्मार्ट क्लास लैब

भवाली। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बच्चों शिक्षकों के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने एक पेड़ माँ के नाम पौंधारोपण किया। बच्चों ने कुमाउनी पारंपरिक परिधान के साथ फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वही विद्यालय का निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग हर स्कूल व आस पास पौंधा रोपण कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी से आवाहन किया है कि एक पेड़ माँ के नाम सभी लोग लगाए। कहा कि बालिका इंटर कालेज में एक स्मार्ट क्लास, लैब बनाई जाएगी। और बालिका और प्राथमिक स्कूल को मिलाकर हाल दिया जाएगा। जिससे बच्चे खेल कूद की गतिविधियां कर सके। जो हमारे लेक्चरर के 800 पद रिक्त हैं उन्हें जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। डीएलएड प्राथमिक के लिए रिक्तियां पूछी गई है। जितनी रिक्तियां होंगी उन्हें भरा जाएगा। कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कड़ा कानून बनाया है। पेपर लीक करने वाले को 10 साल की सजा व 10 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा। और फास्टकोर्ट का भी गठन कर दिया है। कहा कि उत्तराखंड में पूर्व से कड़ा कानून बना है कुछ दिन पहले ही निजी कॉलेज में पेपर लीक मामले में प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया था। और परीक्षा कंट्रोल को भी तत्काल बर्खास्त किया था।
इस दौरान गरमपानी मण्डल प्रभारी प्रकाश आर्या, सीईओ रणजीत सिंह नेगी, डीईओ पुष्कर लाल टम्टा, बीईओ भीमताल केना चौहान, प्रधानाचार्या डॉ. रेखा आर्या,
मीनाक्षी कांडपाल, रेखा डकरियाल, तारा आर्या, शिखा नेगी, शशिबाला, नीलम मलवाल, अर्चना, नीरू, रश्मि परिहार, वीना जोशी, किरण उप्रेती, अंजना पंत, हंसा शर्मा, गीता जोशी, सुनीता, मंजू गोस्वामी, मीनाक्षी पांगती, लता डालाकोटी, सुधीर डंगवाल, ज्ञान प्रकाश एवं जीवन राम रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page