भीमताल ढाई किमी के बाईपास को मिली मंजूरी, 8 करोड़ से बनेगा बाईपास

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई और आपदा प्रबंधन की अनेक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें भीमताल बाईपास निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं के निर्माण पर कुल 65 करोड़ का खर्चा आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद जल्द निर्माण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है उनमें सबसे प्रमुख भीमताल बाईपास का निर्माण है। ढ़ाई किमी के इस बाईपास के निर्माण तक तकरीबन आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे कुमाऊं के एक बड़े क्षेत्र को यातायात की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने देहरादून के रायपुर में भोपालपानी में क्षतिग्रस्त नबर के जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर की मरम्मत के लिए तकरीबन पांच करोड़ मंजूर किए हैं। चौखुटिया में सिंचाई योजना के एक करोड़, द्वाराहाट की छाना नहर के लिए दो करोड़ 17 लाख, रूद्रपुर की किच्छा नहर के लिए दो करोड़, रुद्रपुर की सिरसा नहर के लिए डेढ़ करोड़, इसके अलावा यूएस नगर की अनेक नहरों को मंजूरी दी गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page