विद्यालय में छात्रा से की छेड़छाड़, शिक्षक ने घर जाकर धमकाया

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/नगर क्षेत्र के एक विद्यालय की 12 वीं की छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी क्षेत्र के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि आठ अक्तूबर को विद्यालय के एक शिक्षक ने उससे कक्षा कक्ष में छेड़छाड़ की। बेटी ने घटना की जानकारी अपनी ताई को बताई। 10 अक्तूबर को बेटी अपनी ताई के साथ विद्यालय गई तो उस दिन आरोपी शिक्षक अवकाश पर थे। आरोप है कि दूसरे दिन रात आरोपी शिक्षक एक अन्य शिक्षक के साथ घर पहुंचा। जहां दोनों ने छात्रा और उसकी मां को धमकाया। परिजनों के पुलिस को सूचना देने पर दोनों चले गए। बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page