भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से की रोडवेज पार्किंग खोलने की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह से आगामी 15 जून के लिए रोडवेज पार्किंग खोलने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक क्राइम यातायात से मुलाकात कर नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को पार्किंग को जल्द खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से पार्किंग का काम किया जा रहा है। लेकिन अब तक काम पूरा नही हुआ है। कहा अगर 15 जून को 150 से अधिक वाहन खड़े हो सकते हैं। अगर जल्द पार्किंग को खोला गया तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page