दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या

ख़बर शेयर करें

दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या
देहरादून। डालनवाला स्थित एमडीडीए एमआईजी कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थीं। उनका शव बेड पर पड़ा मिला। चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, एमडीडीए कॉलोनी निवासी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित गांधी स्कूल के सामने बंसल बुक स्टोर है। गुरुवार सुबह वह दुकान चले गए थे। उनकी पत्नी रेखा बंसल घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ देर बाद पति ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
शाम को आशंका होने पर पड़ोसी घर पहुंचे तो रेखा बंसल बेड पर मृत मिलीं। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर का सामान सुरक्षित मिला। बिस्तर की चादर पर भी किसी तरह की सलवटें नहीं थीं। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्यारे ने बिना ज्यादा संघर्ष के वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पति दिनेश बंसल ने पुलिस को कुछ अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हत्यारे की तलाश में जुटी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page