दुर्घटना::स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यापारी घायल

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सड़क किनारे खड़े एक व्यापारी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार छड़ा निवासी व्यापारी हीरा सिंह 45 सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अल्मोड़ा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस फरार वाहन और चालक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page