व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल अक्की ने हरेले मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की

ख़बर शेयर करें

भीमताल । प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल अक्की ने सरकार से नगर के प्रसिद्ध हरेला मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की है। कहा सालों से स्थानीय लोगों एवं व्यापारी मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग कर रहे हैं पर अभी तक मेला सरकारी घोषित नहीं हो सका है। बताया भीमताल का हरेला मेला अपने में पहाड़ की संस्कृति को सिमटे है। यह संस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सरकारी मदद नहीं मिलने से मेला समिति को अपने संसाधनों से ही मेला सम्पन्न कराने में परेशानी उठानी पड़ती हैं, हालांकि दुकानों से मेला समिति को अच्छी आय होती है। उन्होंने कहा कि भीमताल में लगने वाला हरेला मेला अत्यंत प्राचीन समय से लगातार आयोजित होता आया है। इस मेले में दूर दूर से दुकानदार व आम जनता यहां आती हैं। राजकीय मेला आयोजित होने पर आम जनता को सभी सुविधाएं प्राप्त होगी। कहा इसके लिए मुख्यमंत्री को जल्द ज्ञापन सौपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page