व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने विक्षिप्तों से निजात दिलाने को प्रशासन से उठाई मांग

ख़बर शेयर करें

भीमताल और आसपास

के क्षेत्रों में विक्षिप्तों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने विक्षिप्तों को चिन्हित कर नगर से बाहर भेजने की मांग की है। व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने बताया कि नगर में हर दिन एक नया विक्षिप्त दिखाई दे रहा है। यह कभी सड़कों पर घूमते नजर आते हैं तो कभी घरों व दुकानों में घुस जाते हैं। कभी-कभी विक्षिप्त जंगलों में भी दिखते हैं। कहा कि इन दिनों जंगलों में आग लग रही है, इससे इनकी जान को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और गैर सरकारी संगठनों से इस ओर ध्यान देने और विक्षिप्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page