भवाली रामगढ़ हाइवे में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोमवार से देंगे धरना

ख़बर शेयर करें
  • हाइवे में गड्ढे नही भरने को लेकर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी

भवाली। मूसलाधार बारिश से रामगढ़ स्टेट हाइवे 64 में गड्ढे होने से लोगो के लिए मुसीबत बन गए है। हर दिन लोग हाइवे के गड्डो में चोटिल हो रहे हैं। गड्डो में पानी भरने से स्कूली बच्चों व पैदल चल रहे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गहरे गड्डो से लोगो के ऊपर पानी गिर रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि हर दिन बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। बच्चों के लिए कभी भी गड्ढे काल बन सकते हैं। कहा कि स्टेट हाइवे के अधिकारियों को फोन कर समस्या बताई गई है। जल्द गड्ढे नही भरे तो सोमवार से रामगढ़ धनाचूली हाइवे 64 में धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। कहा रामगढ़ मुक्तेश्वर पर्यटन स्थल है। लेकिन हर दिन गड्डो से होकर पर्यटक गुजर रहे हैं। सहायक अभियंता पी सी पंत ने बताया कि भवाली से धनाचूली तक 38 किमी का हाइवे है। लेकिन भवाली रामगढ़ रोड़ में तीन किमी क्षेत्र में ही हमेशा गड्ढे हो रहे हैं। जिसका कारण लोगो द्वारा घरो का पानी खुले में छोड़ना भी है। कहा लोगो को परेशानी ना हो इसके लिए गड्ढे भरे जाएंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page