भवाली में जिला प्राधिकरण के खिलाफ व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे करेंगे भूख हड़ताल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर को जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ जल्द देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि प्राधिकरण नगर की जनता को नोटिस देकर डराने का कार्य कर रहा है। कहा जल्द पदाधिकारियों के साथ मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नगर में वर्षो से लोग रह रहे है। उन्हें अब नोटिस देकर डराने का काम किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग डर कर जीने को मजबूर है। कहा कि मजदूरी करने वाला व्यक्ति अपना शौचालय तक नही बना पा रहा है। प्राधिकरण गरीब वर्ग को नोटिस देकर सिर्फ डराने का काम कर रहा है। कहा अगर जल्द नोटिस वापस नही लिए गए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी नही माने तो अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डकैती कांड का एसएसपी डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 ने किया बडा खुलासा,हथियारों के बल पर लाखों की डकैती, 02 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार,
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page