हल्द्वानी में बस में लगी आग

ख़बर शेयर करें

आरटीओ कार्यालय के पास एक निजी बस में अचानक आग धधक पड़ी। गनीमत रही बस में कोई भी यात्री, चालक या परिचालक मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मंगलवार की देर रात मुकुंद वैंक्वेट हॉल और आरटीओ संभागीय कार्यालय के बीच रास्ते मे खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसी बीच वहां से गुजर रहे प्रोपर्टी डीलर मनीष पंत ने तुंरन्त पहले 112 पर कॉल की। इसके बाद अग्निशमन विभाग के टोलफ्री नंबर पर फोन करके आग की सूचना दी। पता चलते ही दमकल की टीम रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर आग पे काबू पाया। एफएसओ मनिंदर सिंह ने बताया कि हादसे के समय बस में कोई नहीं थाम आग बुझाने तक बस जलकर राख हो चुकी थी। बस की नंबर प्लेट से जानकारी निकली गई तो पता चला कि बस एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी की है। कंपनी स्वामी से बात भी की गई। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page