नंदा देवी मेले में दुकानों पर बंपर छूट, खरीदारी का मिलेगा मौका
भवाली। नगर में चल रहे नंदा देवी मेले में खरीदारी के लिए लोगों को आकर्षक छूट का लाभ मिल रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं, जहां कपड़े, घरेलू सामान, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद,, खाद्य सामग्री, खिलौने और अन्य सामान उपलब्ध हैं।
मेले में आने वाले स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी खरीदारी का आनंद उठा रहे हैं। दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और छूट दी जा रही है। मेले में खरीदारी के साथ लोग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों का भी आनंद ले रहे हैं लोगो से मेले में पहुंचकर खरीदारी का लाभ उठाने की अपील की है। मेले में देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी हुई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

