भवाली। धुलई मेहरागांव में गुलदार बाघ के आतंक के बाद अब बैल का आतंक लोगो के लिए मुसीबत बन गया है। गाँव में बैल ने मोहन राम की पत्नी के हाथ मे वार कर तोड़ दिया। वही एक महिला को उठाकर पटक दिया। जिससे लोग गाँवो के रास्तों से निकलने में कटरा रहे है। ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि बाघ 10 दिनों में 25 से अधिक घरों की गौशालाओ के दरवाजे तोड़ चुका है। जिससे लोग परेशान है। उन्होंने बताया कि बाघ के बाद अब बैल लोगो की जान का दुश्मन बन गया है। कहा कि आवारा बैलों को जल्द गौशालाओ में भेजने के लिए प्रशासन से मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

