रामगढ़ में सड़क से 3 सौ मीटर नीचे खाई में गिरा बैल

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ में पिछले 10 दिनों से एक बैल सड़क से 3 सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है। स्थानीय लोगो द्वारा कई बार बैल को बाहर निकालने की कोशिश की गई। लेकिन बैल खाई से बाहर नही निकल पा रहा है। जिससे स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी नवाब हुसैन ने बताया कि 10 दिनों से बैल खाई में गिरा है। स्थानीय लोगो केई लाख कोशिश के बाद भी सफलता नही मिल पाई है। पशु चिकित्सालय को भी घटना की जानकारी दी गई है। लेकिन अब तक कोई मदद नही मिली है। बैल को लोग हर दिन देखने जाते हैं। और उसे खाने पीने की सामग्री भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द बैल को निकालकर जान बचाने की जरूरत है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page