भवाली में राहगीरों के लिए बनाया पुल, स्कूली बच्चों को भी मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें

भवाली भीमताल मोटर मार्ग जहां नगर पालिका भवाली ने इस मोटर मार्ग अधिकांश स्कूल है। मोटर मार्ग में स्कूल आने जाने वाले स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों पैदल आने जाने की सुविधा देने को कालीपुलिया के समीप से पूर्व में एक लोहे का पैदल मार्ग पूर्व जी जी आई सी पुलिया के समीप तक बनाया गया था। इसी कड़ी में अब भवाली पालिका ने रामगढ़ – भीमताल मार्ग से स्कूल आने जाने वाले बच्चों ,अभिभावकों व राहगीरों के पैदल आने जाने के लिए सुरक्षित पैदल मार्ग टी आर सी भवाली पुलिया के समीप से लोहे की पुलिया बनाकर नगर पालिका मैदान होते हुए बनाया गया है। उम्मीद है कि ये मार्ग मोटर गाड़ियों से दूर पैदल आने जाने वाले सम्मानित राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों और अभिभावकों के सुरक्षित मार्ग के रुप में काम करेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page